Capt Amarinder Singh advised to read history-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:32 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैप्टन अमरिंदर सिंह को इतिहास पढ़ने की नसीहत

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 3:41 PM (IST)
कैप्टन अमरिंदर सिंह को इतिहास पढ़ने की नसीहत
अमृतसर । पंजाब के लोक संपर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर उंगली उठाने से पहले ऐतिहासिक पक्षों को फिर पढ़ लेने की सलाह दी है।मजीठिया हलका मजीठा के गांव घनशामपुरा, नया तनेल, ताहरपुर और बोपाराए में दर्जनों विकास कार्य का नींव पत्थर रखने आए थे। मजीठिया ने इस मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की तरफ से 1982 में कपूरी में नहर की खुदाई के लिए टक्क लगाने प्रति कैप्टन की तरफ से दी जा रही सफ़ाई फिज़़ूल है, उन्होंने कहा यह पब्लिक है यह सब जानती है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब के हितों के साथ धोखा और गद्दारी करन वाले सब नंगे हो कर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो हरे हैं, तो ही आज लोग इन को मुंह नहीं लगा रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग जागरूक हैं । उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ग़ैर पंजाबी और पंजाब के मसले के साथ कोई सरोकार नहीं रखते है। यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए यह भी पढ़े : ऑनर किलिंग! दलित परिवार के 3 जनों को गोलियों से भून डाला

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement