Advertisement
अभ्यर्थियों की मांगः चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 का फाइनल परिणाम शीघ्र जारी करे सरकार

इन अभ्यर्थियों का कहना है कि PH वर्ग के अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच के लिए कई मंडलों में नवंबर–दिसंबर 2026 तक की तिथियाँ दी गई हैं, जबकि कुछ मंडलों द्वारा अभी तक मेडिकल जांच का शेड्यूल भी जारी नहीं किया गया है। इससे पूरी भर्ती प्रक्रिया अनावश्यक रूप से लंबी होती जा रही है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि उच्च न्यायालय द्वारा PH, ESM, Widow एवं Divorcee श्रेणियों से संबंधित परिणाम को निरस्त किए जाने के कारण इन श्रेणियों की प्रक्रिया में और अधिक समय लगना संभावित है। उच्च न्यायालय ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखने के निर्देश दिए हैं, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के अनुरूप है। पूर्व में भी JRA/TRA, Lab Assistant एवं पशु परिचर जैसी भर्तियों में होरिजेंटल श्रेणियों की सीटें रोककर शेष अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जा चुका है।
अतः वर्तमान भर्ती में भी यही व्यवस्था अपनाई जा सकती है ताकि सामान्य अभ्यर्थियों को अनावश्यक मानसिक पीड़ा का सामना न करना पड़े। उनकी मांग है कि जिन अभ्यर्थियों की समस्त प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनका फाइनल परिणाम शीघ्र जारी करवाया जाए। रिजल्ट जारी होने के बाद भी नियुक्ति प्रक्रिया में पर्याप्त समय लगना है, इसलिए अनावश्यक देरी से बचते हुए जल्द निर्णय लिया जाए। लगभग 53,000 परिवारों की उम्मीदें एवं भविष्य इस भर्ती से जुड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालोर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


