By train severed leg-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन में चढ़ते समय फिसलने से युवती का पैर कटा

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 8:06 PM (IST)
ट्रेन में चढ़ते समय फिसलने से युवती का पैर कटा
धौलपुर। रेलवे स्टेशन पर उदयपुर-खुजराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ते समय असंतुलित होकर गिरी युवती ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती मोनिका राना को मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस की मदद से डॉ.मंगल सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हादसे में युवती का पैर कट गया। जानकारी के अनुसार धौलपुर स्टेशन पर आगरा से झांसी की ओर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ रही युवती का पैर फिसल गया। चलती गाड़ी में चढऩे के कारण हादसा हुआ। ट्रेन के नीचे आने से युवती का एक पैर कट गया। हादसे की सूचना मिलते ही युवती के परिजन चिकित्सालय पहुंचे। वहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement