गुरदासपुर । एसआईएल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से फैसला आने के बाद पंजाब की राजनीति गरमा चुकी है । पंजाब के सभी कांग्रसी विधयाकों की तरफ से अपने अस्तीफे देने के बाद शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने; पंजाब के सभी विधानसभा हलको में अकाली दल सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के पुतले जलाये। बटाला में कांग्रस पार्टी की तरफ से अकाली दल और भाजपा सरकार के खिलाफ रोष मार्च करते हुए मुख्य चौक में धरना प्रदर्शन किया गया । स्थानीय कांग्रेसी नेताओ ने मुख्य तौर पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी अश्वनी सेखड़ी की शामिल हुए । वहीं अश्वनी सेखड़ी का कहना था सभी कांग्रसी विधायकों की तरफ से एसआईएल नहर के मुद्दे पर फैसला आने के बाद में अस्तीफे दे दिए गए है और अब वह पंजाब के पानी की रक्षा के लिए हर संघर्ष करने के लिए तयार है। वहीं प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो की तरफ से अकाली दल नेताओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बादल सरकार का पुतला भी जलाया।
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदमयह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर