Burn dumper hitting hightension line-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हाइटेंशन लाइन से टकराकर खाक हुआ डंपर

khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 9:35 PM (IST)
हाइटेंशन लाइन से टकराकर खाक हुआ डंपर
धौलपुर। जिले के सैंपऊ कस्बे के खेरागढ़ मार्ग पर बुधवार को एक डंपर मिट्टी डालते समय हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गनीमत रही कि डंपर चालक बच गया, लेकिन हाइटेंशन लाइन से टकराकर डंपर धू-धू कर जल उठा। हादसा उस वक्त हुआ जब नेशनल हाईवे संख्या 123 पर मिट्टी डालने का काम चल रहा था। चालक डंपर में मिट्टी भरकर बाइपास के लिए कस्बे के खेरागढ़ मार्ग पर ले गया। वहां सडक़ किनारे मिट्टी खाली करने के लिए जैसे ही चालक ने डंपर ट्राली को प्रेसर द्वारा ऊपर किया तो हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे चालक को करंट का झटका लगा, लेकिन गनीमत रही कि चालक बॉडी को बिना टच किए हुए कूद गया। वही डंपर में देखते ही देखते आग लग गई। डंपर में आग की खबर लगते ही मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को आग से दूर किया। पुलिस ने तुरंत दमकल को सूचना दी, लेकिन दो घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची, तब तक डंपर खाक हो गया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement