Burglars made ghee-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोरों ने उड़ाया देशी घी

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 6:53 PM (IST)
चोरों ने उड़ाया देशी घी
भीलवाड़ा। शहर के भीमगंज थाना क्षेत्र में एक गोदाम से साढ़े छह लाख रूपए का देशी घी चुरा ले गए। बाजार नंबर तीन स्थित राठी ट्रेडिंग कंपनी के मालिक राकेश कुमार दाधिच ने बताया कि हरीसेवा धर्मशाला के नजदीक त्रिमूर्ति कॉम्पलैक्स में स्थित में उसका गोदाम है। जिसमें अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर देसी घी के 15 किलो वजनी करीब 87 टीन, एक-एक किलो के 15 व आधा-आधा किलो के 36 टीन चुरा लिया। सुबह एक परिचित ने फोन कर सूचना दी कि गोदाम के ताले टूटे हुए हैं। चोरी हुए सामान का कीमत लगभग साढे 6 लाख रूपये से की बताई गई है। भीमगंज थाने के एएसआई कन्हैयालाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। यह भी पढ़े :खास खबर SPECIAL: शरीयत में क्या फलसफ़ा है तलाक़ का यह भी पढ़े :मां को कोठरी में कैद कर गंगा मां की पूजा कर रहा बेटा, पढ़ें क्या है माजरा

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement