bundi news : Brahmins Welfare Council distributed Sweater in poor children in bundi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्राह्मण कल्याण परिषद ने गरीब बच्चों में वितिरत की जर्सियां

khaskhabar.com: शनिवार, 30 दिसम्बर 2017 8:56 PM (IST)
ब्राह्मण कल्याण परिषद ने गरीब बच्चों में वितिरत की जर्सियां
बूंदी। ब्राह्मण कल्याण परिषद ने नैनवां रोड प्रेमनगर कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी और कॉलोनी के गरीब बच्चों को ऊनी जर्सियां वितरित कीं। कार्यक्रम में ब्राह्मण कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष तुषार पारीक ने संगठन के उद्देश्य बताए और ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा बूंदी में स्थापना होने से अब तक किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में बताया। जिला महामंत्री विकास सनाढ्य ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शोभा पाठक थीं। कार्यक्रम के भामाशाह युवा व्यवसायी मनीष शर्मा, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति संतोष कटारा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लोकेश शर्मा, युवा व्यवसायी संजय शर्मा, राजेंद्र पंचौली, सर्वदमन शर्मा मौजूद रहे। संगठन के शहर अध्यक्ष पीयूष शर्मा, वार्ड पार्षद मुरली शर्मा, रूपेश शर्मा, लखन उपाध्याय, नवजीत वशिष्ठ, विकास सनाढ्य, अनमोल शर्मा ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement