Brother complainant turned killer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फरियादी भाई निकला हत्यारा

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 8:24 PM (IST)
फरियादी भाई निकला हत्यारा
हिण्डौन सिटी। जमीनी विवाद को लेकर छोटे भाई ने गोली मारकर अपने भाई की हत्या कर दी। विगत 30 सितम्बर को हिण्डौन उपखण्ड के खरेटा गांव में घर पर सो रहे रोशन जाट पर उसके छोटे भाई प्रह्लाद ने गोली मारकर से हत्या कर दी। इस घटना में सदर पुलिस ने आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। डीएसपी ज्ञानप्रकाश नवल ने बताया कि हत्या के मामले में सबसे पहले आरोपी प्रह्लाद ने ही पुलिस को हत्या होने की जानकारी दी थी और उसने रवि जाट के युवक को दोषी बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया । लेकिन पुलिस ने मामले में जब पूछताछ की तो प्रह्लाद को संदिग्ध मानते हुए कड़ी पूछताछ की जिसमे उसने अपना गुनाह कबूल किया। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल के निर्देशन में डीएसपी ज्ञानप्रकाश नवल के नेतृत्व में सदर थाना प्रभारी चन्द्रभान सिंह, उपनिरीक्षक सुमन सिंह आदि ने कार्यवाही कर आरोपी प्रह्लाद को गिरफ्तार किया।जिसमे उसने पुलिस को बताया कि जमीन बेचने को लेकर रोशन के साथ कहासुनी हुई थी। डीएसपी ने बताया की आरोपी प्रह्लाद के खिलाफ हिण्डौन व् सूरौठ थाने में हत्या के दो मुकदमों सहित चोरी, मारपीट, नकबजनी जैसे आठ संगीन आपराधिक मामले दर्ज है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement