bribe, shook hands with ASI-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विजीलैंस ने रिश्वत लेते हुए एएसआई रंगे हाथों दबोचा

khaskhabar.com: सोमवार, 17 दिसम्बर 2018 8:00 PM (IST)
विजीलैंस ने रिश्वत लेते हुए एएसआई रंगे हाथों दबोचा
चंडीगढ़ । पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा ने पुलिस चौंकी रोहड़ जगीर, जि़ला पटियाला में तैनात ए.एस.आई. दर्शन सिंह को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त ए.एस.आई को शिकायतकर्ता लखमी चंद निवासी गाँव बड्ड मोहर, जि़ला पटियाला की शिकायत पर पकड़ा है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई द्वारा उसे अपनी ही ज़मीन में धान की पराली को स्टोर करने और आगे बेचने की इजाज़त देने के बदले 10,000 रुपए की माँग की गई है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्युरो की आर्थिक अपराध शाखा के थाना एस.ए.एस नगर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement