फिरोजपुर। भले ही देश में नोटबंदी लागू कर दी गई हो। लेकिन काले धन को रखने वाले लोग इसका भी तोड़ निकाल चुके हैं। इनके शातिर दिमाग के आगे प्रधानमंत्री की ये नीति भी फेल होती नजर आ रही है। इसका एक उदाहरण देखा गया फिरोजपुर के सरकारी कार्यालयों में। जहां सरकारी अधिकारी अपने अधीनस्थ बाबूओं को बैंक की लाइन में लगाकर पांच सौ और एक हजार के नोट चेंज करा रहे हैं। इन कर्मचारियों की भी मजबूरी है कि वे अपने अधिकारियों का कहना मानें। वरना वे उनके लिए नौकरी करना मुश्किल कर देंगे। एक कर्मचारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें अलग अलग आईडी प्रुफ देकर अधिकारी अपने काले धन को बदलवा रहे हैं। जिससे वे कार्यालय का काम सही समय पर नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी मेंयह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...