ब्रह्मकुमारी आश्रम के प्रबंधक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
khaskhabar.com: बुधवार, 26 जून 2019 10:57 AM (IST)
पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी ने आश्रम में रहने वाली कुछ अन्य महिलाओं का
भी शोषण किया है।
आरोपी ने हालांकि पुलिस स्टेशन में पत्रकारों से कहा कि पीड़िता के साथ
उसने आपसी सहमति से संबंध बनाए।
आरोपी ने कहा कि दो दिन पहले इस महिला का आश्रम की एक अन्य महिला से विवाद
हो गया और मैंने जब इस मामले में दखल दिया, तो उसने मेरे खिलाफ मामला दर्ज
कराने की धमकी दी।
हरी पर्वत पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकारी (सीओ) गोपाल चौधरी ने कहा कि
आश्रम की अन्य महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।
(आईएएनएस)