Brahmakumari Ashram manager arrested for rape-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रह्मकुमारी आश्रम के प्रबंधक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 26 जून 2019 10:56 AM (IST)
ब्रह्मकुमारी आश्रम के प्रबंधक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
आगरा। पुलिस ने एक महिला से करीब एक साल पहले दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति यहां एक आश्रम में रहता था। ब्रह्मकुमारी आश्रम में चार साल से रह रही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आश्रम के प्रबंधक भगवान सिंह ने करीब एक साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने दो दिन पहले दोबारा उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की लेकिन वह वहां से बच निकली और पड़ोसियों की मदद ली, जिसके बाद वे उसे सिकंदरा पुलिस स्टेशन ले गए, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement