boys murder in gonda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक की गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 4:28 PM (IST)
युवक की गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी
गोंडा। प्रदेश के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के पैतृक गांव बल्लीपुर में बीती रात एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। उसके पेट पर भाले से किये गये प्रहार के निशान पाये गए हैं। युवक की हत्या के पीछे आशनाई और राजनीतिक रंजिश सहित दोनों वजह बताई रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह नवाबगंज थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के संतोष सिंह नाम के व्यक्ति के खेत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव पाया गया। गांव वालों ने मृतक की शिनाख्त विपुल सिंह पुत्र शिव बख्श सिंह के रूप में की। बताया जाता है कि युवक का गला किसी धारदार हथियार से रेता गया और मुंह में कपड़ा ठुंसा पाया गया है। पेट पर भी भाले या लोहे की नुकीली चीज से प्रहार के निशान पाये गये हैं। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया आशनाई में हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि चूंकि सोमवार को ही मतदान हुआ था इसलिए राजनीतिक कारणों की भी संभावना है। पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ इस पेड से निकल रहा है खून, जानिए पूरी कहानी]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement