सोनीपत। नगर गांव निवासी एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष के 14 लोगों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने अपने देवर और ससुर के खिलाफ छेड़खानी का आरोप भी लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की ओर से पुलिस को दिए बयानों के अनुसार उसकी शादी नवंबर 2011 में नगर गांव निवासी नवीन से हुई थी। जिसके बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। साथ ही उसके देवर और ससुर ने उसके साथ छेड़खानी भी की थी।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज