Bloody conflict over kite robbery in Bijnor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजनौर में पतंग लूटने को लेकर खूनी संघर्ष

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 7:52 PM (IST)
बिजनौर में पतंग लूटने को लेकर खूनी संघर्ष
बिजनौर। पतंग लूटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा में हुई इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। संघर्ष का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होती दिख रही है। इस झगड़े में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस स्थिति पर काबू पाने और विवाद के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement