Advertisement
बागपत में भाकियू टिकैत का प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन तेज, निष्पक्ष जांच की मांग

भाकियू टिकैत के ज़िला अध्यक्ष ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई और मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि “हमारे निर्दोष कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। सरकार ने किसानों के नाम पर कई संगठन खड़े कर दिए हैं जो असल में किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। अगर किसानों की आवाज दबाने की कोशिश की गई तो हम सड़कों पर उतरकर जोरदार आंदोलन करेंगे।”
उन्होंने प्रदेश सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसान विरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के शोषण के खिलाफ भाकियू टिकैत हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीरों पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बागपत
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


