भीलवाड़ा। जिला प्रमुख उपचुनाव में भाजपा के शक्ति सिंह हाडा ने कांग्रेस के हेमसुल्तानिया को 21 मतों के अन्तर से हराया। हाडा को जिला परिषद् के 37 सदस्यों में से भाजपा के सभी 28 सदस्यों का वोट मिला जबकि कांग्रेस के हेमसुल्तानिया को मात्र 7 वोटों से सन्तोष करना पडा। जिसमें से 6 कांग्रेस के और 1 निर्दलिय सदस्य शामिल है।
कांग्रेस के 2 सदस्यों में से वार्ड 36 की सीता देवी मेघवंशी च वार्ड नं. 31 की निर्मला देवी जाट ने मतदान में भाग ही नहीं लिया। जबकी कांग्रेस की वार्ड सं. 23 सदस्या की पुष्पा देवी जाट 1 दिन पूर्व ही पुत्री को जन्म देने के बाद भी वोट देने पहुंची। वहीं कांग्रेस वार्ड 25 की सदस्या राममाया जाट अपने पिता के निधन के बावजूद वोट देने पहुंची। जिला परिषद् में कांग्रेस के 8 सदस्यों में से 2 के वोट नहीं देने से जिले में कांग्रेस की खेमाबन्दी एक बार फिर सडक पर आ गयी। नवनिवार्चित शक्ति सिंह हाडा ने अपनी जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की जीत बताया है।
खास खबर Exclusive : लुटेरे की इस गैंग के शातिर तरीके से अफसर भी खा गए धोखा