BJP RathYatra will make fail trip: Kaul Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा बनेगी पतन यात्रा: कौल सिंह

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 5:42 PM (IST)
भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा बनेगी पतन यात्रा: कौल सिंह
पधर। स्वास्थ्य, राजस्व एवं कानून मंत्री कौलसिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की पथ यात्रा विकास का हिस्सा है। हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस पार्टी ने करवाया है। पथ यात्रा के माध्यम से सरकार के विकास को सूबे की आम जनता के बीच ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव में उतरेगी और विकास के दम पर ही पूर्ण बहुमत के साथ सता में शानदार वापसी करेगी। दूसरी ओर, भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा सूबे में पतन यात्रा साबित होगी। मंगलवार को द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत कतींडी के रुंझ गांव में आराध्य देव बुढापिंगल ऋषि के भंडार में विधिवत पूजा अर्चना करने उपरांत विकास पथ यात्रा का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास पर विश्वास रखती है। सूबे में वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी है। पथयात्रा खोलेगी मोदी सरकार की नाकामियों का पिटारा उन्होंने कहा कि पथयात्रा के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में पूरे प्रदेश में सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों का पिटारा आम जनता के बीच खोला जाएगा। इस दौरान रुंझ गांव से साढ़ला और मैगल तक निकाली गई पथ यात्रा में खराब मौसम के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार की उपलब्धियों को लेकर लोगों को जागरूक किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement