BJP RathYatra will make fail trip: Kaul Singh Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा बनेगी पतन यात्रा: कौल सिंह

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 5:42 PM (IST)
भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा बनेगी पतन यात्रा: कौल सिंह
मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट और मजबूत है। संगठन और सरकार में आपसी समन्वय स्थापित है। सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के बीच ले जाना कार्यकर्ताओं का धर्म है। जिन लोक लुहावने वायदों के साथ केंद्र में मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सता में आई थी, आज एक भी वायदा पूरा नही कर पाई है। पूर्व की यूपीए सरकार के समय मे शुरू की योजनाओं को ही नाम बदल कर लागू किया जा रहा है। केंद्र सरकार अपने वायदों से भटक कर जहां आम जनता को बोझ में डाल रही है। वहीं देश की एकता और अखंडता को भी खतरे में डाल रही है। यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं द्रंग कांग्रेस प्रभारी इंद्र सिंह ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंदर गुलेरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्जला ठाकुर, महासचिव रेशमा ठाकुर, संजय शर्मा, विकलांग बोर्ड सदस्य लते राम, अनुसूचित जनजाति विभाग जिला अध्यक्ष बीर सिंह, अनुसूचित जाति अध्यक्ष कर्म चंद भाटिया, प्रेम सिंह प्रीतू, जय सिंह यादव, टेक सिंह, मेघ सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - ये बच्चे बंद आंखों से पढते हैं,सूंघकर बताते हैं रंग

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement