Advertisement
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर यूपी जाएंगे, गोरखपुर में करेंगे 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा

पदयात्रा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन पहुंचेंगे, जहां वे समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद पार्टी के जन-प्रतिनिधियों के साथ उनकी बैठक होगी। देर शाम वे उत्तर प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे, जिसमें प्रदेश की चुनावी रणनीति और संगठन के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
प्रवास के दूसरे दिन 5 नवंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 8 बजे बाबा गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। वहां वे विधि-विधान से दर्शन और पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद वे फिर से तारामंडल के एनेक्सी भवन पहुंचेंगे। दूसरे दिन उनका फोकस पूरी तरह से संगठनात्मक बैठकों पर रहेगा। वे सबसे पहले पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें पिछले तीन कार्यकालों के प्रदेश और क्षेत्र के पूर्व पदाधिकारी, पूर्व जिला प्रभारी और पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल रहेंगे। इसके बाद पूर्व जन-प्रतिनिधियों, जिनमें पूर्व लोकसभा और राज्यसभा सांसद, पूर्व विधायक, विधान परिषद सदस्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं, के साथ संवाद करेंगे।
दौरे के अंत में वे प्रदेश पदाधिकारियों, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल होंगे, के साथ विस्तृत बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी अभियानों और चुनावी रणनीति की अंतिम रूपरेखा तय की जाएगी। माना जा रहा है कि इस दो दिवसीय दौरे से पूर्वी उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गोरखपुर
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


