होशियारपुर। पंजाब में होने जा रहे चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। बात करें भाजपा की तो पार्टी अपने जनाधार को बढ़ाने और घर घर पहुंच बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर उन्हें जिम्मेदारी सौंप दी है। मंगलवार को होशियारपुर मंडल के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने जगतपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पार्टी की रीति नीति के प्रचार प्रसार की बात कही।