दयाशंकर सिंह की होगी पार्टी वापसी, स्वाति को मिलेगी अहम जिम्मेदारी!
khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 07:25 AM (IST)
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अपशब्द कहने पर भाजपा से निकले गए पूर्व भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पुनः अगले महीने भाजपा में वापसी हो सकती है। दयाशंकर सिंह को जुलाई में पार्टी से 6 साल के लिए बहार निकल दिया गए था। हांलाकि इस के बाद बसपा ने बड़े स्तर पर बवाल मचाया था और बसपा पार्टी सड़को पर उत्तर गयी थी। मौके को देखते हुए दयाशंकर सिंह ने तुरंत माफ़ी भी मांग ली थी। उस दौरान दयाशंकर की मां, बहन पत्नी और बेटी के खिलाफ बसपा ने नेताओं ने अत्यंत अभद्र टिप्पणियां भी की थी। उसी समय दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह ने मीडिया के सामने आकर बसपा के खिलाफ मोर्चा खोला था और मायावती पर पलटवार भी किया था। सूत्रों के हवाले से खबर है की स्वाति सिंह को भाजपा ठाकुर बाहुल्य सीट से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है।