अमृतसर। आतंकियों की ओर से हुए हमले के विरोध में भाजपा ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाल गेट के बाहर किए प्रदर्शन में भाजपाईयों ने जमकर नारेबाजी की और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर पूर्व सेहत मंत्री लक्ष्मीकांत चावला ने कहा कि पाकिस्तान से आतंकवादी भारत में हमले करता है। लेकिन पाकिस्तान वो दिन भूल गया है। जब उसने 1948 के बाद 1965 और 1971 में भारत से मार खाई। उन्होंने जल्द ही पाकिस्तान के बाज नहीं आने पर फिर से युद्ध में उसे सबक सिखाने की जरुरत भी बताई। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि भी दी।