इलाहाबाद। इलाहाबाद में 20 डिजिटल रथो को रवाना करने के दौरान उत्साहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने सपा बसपा पर जमकर निशाना साधा। केशव ने कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में साइकिल को केवल पंचर ही नहीं करेंगे बल्कि उसका टुकड़े-टुकड़े कर देंगे। मायावती को तो वोटों के लिये तरसा दिया जायेगा। गौरतलब है कि यूपी में कुल 403 डिजिटल रथ रवाना होने हैं। जिनमें से 20 इलाहाबाद से रवाना हुए। जबकि गोरखपुर और कानपुर से भी डीजिटल रथयात्रा वैन रवाना की जायेगी।
इंदिरा गांधी सी‘मर्दानगी’वाली थीं जयललिता