जिला
अपस्ताल के डॉक्टर दवा कंपनियों के साथ साठ-गांठ कर मरीजों को बाहर से दवा लिखकर
मोटा कमीशन खाते हैं। हड्डी विभाग में डॉक्टर बिना पैसे लिए मरीजों को हाथ तक नहीं
लगाते हैं। प्लास्टर में काम आने वाली सामग्री मरीजों से मंगवाई जाती है। अस्पताल
में चारों ओर गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। मरीज वहां आकर और ज्यादा बीमार हो जाते
हैं। जिला महिला चिकित्सालय में बुरी तरह से भ्रष्टाचार फैला हुआ है। बिना पैसे लिए
गर्भवती महिला की डिलीवरी तक नही की जाती है। शहर में बुरी तरह से फैल रहे संक्रामक
रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी मोहल्ले में कैम्प लगाकर लोगों
के स्वास्थ्य चेकअप की जहमत नहीं उठाई।