khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 11:09 AM (IST)
बाड़मेर। देश भर में 500 व 1000 नोट बंदी के बाद आम जनता की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा मदद के लिए आगे आया है। बैंकों के बाहर लगने वाली लाइनों में खड़े लोगों की मोर्चा अब सेवा करता नजर आएगा। बायतू विधायक और किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बताया कि मोर्चा आम जनता को फॉर्म भरकर देने और अन्य जानकारी देने का काम करेगा। इससे आम लोगों की परेशानी कम होगी। साथ ही बैंकों में धन्नासेठों द्वारा किराए पर मजदूर लगाने पर भी निगरानी रहेगी। चौधरी ने अपने सभी जिला अध्यक्षों को दिए निर्देश में कहा कि आमजन की हर प्रकार की समस्या का निदान किया जाए।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदीयह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट