khaskhabar.com: बुधवार, 14 सितम्बर 2016 10:57 AM (IST)
रोहतक। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव ने भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी बताया है। यादव के अनुसार अभी तक सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। पूर्व मंत्री के अनुसार भाजपा आरएसएस के एजेंडे पर चल रहीं है। भाजपा सरकार बीफ के मुद्दे के जरिए हिंदू और मुसलमानों में ध्रवीकरण करना चाहती है। प्रदेश में उत्पन्न कानून व्यवस्था पर भी पूर्व मंत्री ने चिंता व्यक्त की है।