लाखेरी । ईंद्रगढ में बुधवार को सरकार की नितीयों के खिलाफ कांग्रेस ने तेहसिल के बाहर धरना देकर विरोध किया। कांग्रेस उपाघ्यक्ष खिलाडी लाल बैरवा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सी.एल . प्रेमी ने सरकार ने कहा की भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं, सरकार में किसानों का शोषण हुआ है। आगामी चुनाव मे कांग्रेस को जीत दिलवाने की कार्यकर्ताओ से पुरजोर मेहनत के लिये आग्रह किया ,वहीं कई मुद्दे जेसे बिजली के बिल मे बढ़ोतरी व किसानो को उर्वरक खाद आदी समय पर न मिलने पर नायब तेहसीलदार को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन दिया गया । धरने पर कांगे्रस उपाध्यक्ष खिलाडी लाला , बून्दी जिलाध्यक्ष सीएल प्रेमी , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा कलेसिया व कई कार्यकर्ता व किसान उपस्थित थे।