BJP chargesheet committes survey is over.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा चार्जशीट कमेटी का सर्वेक्षण पूरा

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 1:40 PM (IST)
भाजपा चार्जशीट कमेटी का सर्वेक्षण पूरा
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा की चार्जशीट कमेटी ने पूरे प्रदेश में अपना सर्वेक्षण कार्य लगभग पूरा कर लिया है। अब कमेटी की 26 नवंबर को प्रस्तावित बैठक में सभी आरोपों का समायोजन किया जाएगा। पता चला है कि बड़ी संख्या में आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोपों के दस्तावेज भाजपा नेतृत्व को सौंपे हैं। भाजपा पूरे दस्तावेजों की पड़ताल करने के बाद गंभीर आरोपों को चार्जशीट में शामिल करेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार अब तक 400 से अधिक प्रतिनिधिमंडल भाजपा की चार्जशीट कमेटी के सदस्यों से मिल चुके हैं। निगमों और बोर्डों के अध्यक्षों -उपाध्यक्षों के खिलाफ भी शिकायतें मिली हैं। मिड हिमालयन, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, शहरी विकास विभाग आदि में नियमों कानूनों को ठेंगा दिखाकर घपले के आरोप हैं। चंबा में वन कटान का मामला, बीड़ बिलिंग में 50 लाख के शौचालय की स्थापना और उसका गायब होना आदि भी चार्जशीट में शामिल किए जा सकते हैं। आगामी 24 दिसंबर को चार्जशीट राज्यपाल को सौंपी जाएगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement