चित्रकूट। अपने 27 सालों का बनवास खत्म करने को
लेकर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज चित्रकूट पहुंचे। यहां उन्होंने
कामतानाथ मंदिर में दर्शन किया इससे पहले राहुल गांधी स्वामी तुलसीदास के गांव
राजपुर पहुंचे और उनकी मूर्ति पर माला चढ़ाई। इसके बाद राहुल गांधी सीतापुर में
आयोजित खाट सभा में पहुंचे जहां राहुल गांधी ने बीजेपी और संघ पर निशाना साधते हुए
बड़ा बयान दिया है।