Biometric system is start in pu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आखिरकार पीयू में शुरु होगा बायोमैट्रिक सिस्टम

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 11:23 AM (IST)
आखिरकार पीयू में शुरु होगा बायोमैट्रिक सिस्टम
चंडीगढ़। भारत सरकार के के डिजिटल भारत कार्यक्रम के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली शुरू हो रही है। इसके लिए पीयू के प्रशासनिक भवन में 14 दिसंबर से बायोमेट्रिक प्रणाली शुरु कर दी जाएगी। पीयू के रजिस्ट्रार कर्नल रिटायर्ड जी एस चड्ढा ने बताया कि बायोमैट्रिक सिस्टम प्रशासनिक भवन में लगा दिया गया है। प्रशासनिक भवन में कुल पांच मशीनें लगाई गई हैं। जिसमें दो मशीनें मुख्य गेट के पास, दो मशीनें बेसमेंट के गेट पर, और एक मशीन आपातकालीन गेट पर लगाई है। इससे प्रशाशनिक भवन के सभी कर्मचारी इन मशीनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके लिए सभी कर्मचारियों को सूचित कर दिया गया है। गौरतलब है कि बायोमैट्रिक मशीनें लगाने का ये प्रोजेक्ट पिछले कई महीनों से लटका था। हालांकी मशीनें को पहले ही लगा दी गई थी मगर सॉफ्टवेयर में समस्या आने की वजह से ये सिस्टम शुरु नहीं हो पाया था। लेकिन अगर अब सबकुछ सही रहा तो सिस्टम बुधवार से शुरु हो जाएगा।
अखिलेश कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, पढ़े कौन से प्रस्ताव हुए मंजूर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement