जयपुर हाउस और आवास विकास वे
कालोनियां हैं जहां सबसे ज्यादा चेन लूटी होती हैं। बाइकर्स गैंग दोनों जगह कम से
कम 20-20 वारदात कर चुका है। क्राइम मैपिंग में भी यह बात सामने आ चुकी है।
पुलिस को यह भी पता है कि यहां शाम के समय ही वारदात होती है। इसके बावजूद शाम को
गश्त न होना तमाम सवाल खड़े करता है। चेन लुटने के बाद मीना बंसल ने कंट्रोल रूम
का नंबर 100 डायल किया। एक बार में फोन नहीं उठा, तो दोबारा मिलाया। इसके बाद मिलाती
रहीं लेकिन फोन नहीं उठा। आस पास के लोग आ गए। भीड़ जमा हो गई। उनके पति भी पहुंच
गए। लेकिन तीन घंटे बाद भी पुलिस का एक सिपाही तक उधर से नहीं गुजरा। इसके बाद
उन्होंने घटना की तहरीर थाना लोहामंडी भिजवाई।