Bike and scooter collide, young man killed in crash in kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाइक और स्कूटर की भिंडत, हादसे में युवक की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 अक्टूबर 2016 1:54 PM (IST)
बाइक और स्कूटर की भिंडत, हादसे में युवक की मौत
कोटा। शहर के भीमगंजमंडी थाना इलाके में बुधवार देर रात स्कूटर और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के मुताबिक इंदिरा कॉलोनी निवासी जय सिंह किसी काम से जा रहा था। तभी माला फाटक रोड पर सामने से आ रहे स्कूटर से उसकी बाइक टकरा गई। इस हादसे में जय सिंह गंभीर घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों के गुरुवार सुबह कोटा पहुंचने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शरीर के चिन्हों (सामुद्रिक लक्षणों) से जानें स्त्रीयों की विशेषता बॉलीवुड सेलिब्रिटी के हमशक्ल, खा जाएंगे धोखा!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement