जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम के जयपुर जिला वृत के सभी खण्डों के अन्तर्गत छब्बीस सहायक अभियन्ता कार्यालयों पर शनिवार को सुबह 10 से दोपहर बाद 3.00 बजे तक बिजली चौपाल का आयोजन किया जाएगा। चौपाल में विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली से सम्बन्धित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
जयपुर जिला वृत के अधीक्षण अभियन्ता आर.एन.कुमावत ने बताया कि को जिला खण्ड प्रथम के उपखण्ड कार्यालय कुण्डा की ढाणी, बड़ पीपली, जमवा रामगढ़, बस्सी, कालवाड़, कानोता, जिला खण्ड द्वितीय के उपखण्ड सांगानेर, फागी, चाकसू, बगरु, बगरु औ.क्षे., चौमूं खण्ड के चौंमू ए-प्रथम, चौंमू ए-द्वितीय, गोविन्दगढ़, जैतपुरा, कालाडेरा, सांभर खण्ड के सांभर, रेनवाल, जोबनेर, दूदू खण्ड के दूदू, बिचून, शाहपुरा खण्ड के शाहपुरा, विराटनगर, राडावास एवं कोटपूतली खण्ड के कोटपूतली व पावटा उपखण्ड कार्यालयों पर बिजली चौपाल आयोजित की जाएगी।
बिजली चौपाल में विद्युत उपभोक्ताओं से प्राप्त बिजली कनेक्शन, शिफ्टिंग, लोड बढाने, मीटर, बिजली बिल, वोल्टेज, ट्रांसफार्मर जलने, ढीले तारों सम्बन्धी एवं अन्य शिकायतों का यथा सम्भव मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। जिन शिकायतों का मौके पर समाधान करना सम्भव नहीं हो तो एसी शिकायतों की प्रकृति के अनुसार उनके निस्तारण का समय तथा शिकायतों के बारे में कारण सहित जानकारी उपभोक्ता को दी जाएगी।