Bhadawas Gate Traders Association Celebrated Diwali Milan Ceremony in Rewari-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेवाड़ी में भाड़ावास गेट व्यापार संघ ने मनाया दिवाली मिलन समारोह

khaskhabar.com: शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 6:45 PM (IST)
रेवाड़ी में भाड़ावास गेट व्यापार संघ ने मनाया दिवाली मिलन समारोह
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट व्यापार संघ ने भाई दूज और दिवाली के अवसर पर एक भव्य दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने एक-दूसरे को फूलमाला पहनाई और मिठाई खिलाकर त्योहार की शुभकामनाएं दी। संघ के प्रधान राजेश सैनी ने बताया कि दिवाली के दिन अधिकांश दुकानदार अपने व्यवसाय में व्यस्त रहते हैं, इसलिए भाई दूज के अवसर पर यह समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम व्यापारियों के बीच एकता, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में व्यापारियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे बाजार में समरसता बनाए रखेंगे और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से करेंगे। प्रधान राजेश सैनी ने यह भी बताया कि व्यापार संघ समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहेगा।
इस अवसर पर संस्थापक नत्थू सैनी, संरक्षक डॉ. राजपाल यादव, मार्गदर्शक ईश्वर सिंह, अध्यक्ष हरमिन्द्रपाल यादव, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी भारद्वाज, उप प्रधान जितेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री महेश सोनी, सूचना मंत्री मनीष सैनी, मंच संचालक राजेश पाराशर, सलाहकार राजेश अग्रवाल, खजांची साहिल अग्रवाल, सचिव कपिल सैनी, सह सचिव विकास जैन, आईटी सेल प्रभारी नितिन गुप्ता, प्रैस सचिव विशाल जैमिनी, सांस्कृतिक मंत्री अभिषेक सैनी और अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
प्रमुख उपस्थित व्यापारियों ने आगामी त्योहारों और सामाजिक गतिविधियों में भी मिल-जुलकर भाग लेने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम ने व्यापारिक समुदाय में आपसी मेलजोल और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement