झुंझुनू। राजस्थानी फिल्मों के निर्माता -निर्देशक शिरीष कुमार व अभिनव शर्मा ने आने वाले विजयादशमी के पर्व से राजस्थानी फिल्म बेटी है वरदान की शुटिंग प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि समाज मे व्याप्त कुरूतीयों -शिक्षा का अभाव , अंधविश्वास ,बेटा-बेटी मे अंतर करना, भ्रूण हत्या आदि कई प्रकार की सामाजिक अव्यवस्थाये फैली हुई है, जिनको ध्यान मे रखते हुए एक सम्पूर्ण सामाजिक फिल्म बेटी है वरदान बनाने जा रहे है। फिल्म की कहानी, संगीत ,शुटिंग स्थल का कार्य पूरा हो चूका है। उन्होंने बताया कि फिल्म की 80 प्रतिशत शुटिंग शेखावाटी एरिया मे तथा बाकी राजस्थान के अन्य भागों मे होगी । उन्होंने बताया कि जिस तरह सरकार द्वारा -बेटी बचाओ बेटी पढाओ -अभियान क्रियान्वित किया जा रहा है,उसी को ओर संबल प्रदान करने तथा सामाजिक सरोकारों को सही दिशा देने के लिए हम ऐसी फिल्म बनाने जा रहे है, इससे पूर्व शहर के गुढा फाटक स्थित मतलूब खां चायल ने अपने निवास पर उनका शानदार स्वागत किया । जिसमें शिरीष कुमार व अभिनव शर्मा के अलावा निर्माता- सुरेश मीणा तथा सह निर्माता श्याम यादव भी शामिल हुए । इस अवसर पर शहर के कई लोग उपस्थित थे। जिन्होंने शिरीष कुमार का भरपूर समर्थन किया कि उनके द्वारा राजस्थानी संस्कृति व सामाजिक सरोकारों से अभिभूत बेटी है वरदान नामक एक ऐतिहासिक फिल्म बनाई जा रही है