Advertisement
कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र को लाभान्वित करें: जिला कलक्टर सिंह

बैठक में जिला कलक्टर सिंह द्वारा विभिन्न योजनाओं की गत वर्ष लक्षित कार्योै की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित करने हेतु निर्देषित किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनान्तर्गत ड्रिप, मिनि स्प्रिंकलर एवं फव्वारा संयंत्र हेतु उद्यान आयुक्तालय जयपुर से प्राप्त लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजना तैयार कर शत् प्रतिशत लक्ष्यों की पूर्ति करने हेतु निर्देषित किया।
उन्होंने पीएम कुसुम योजनान्तर्गत सौर उर्जा संयंत्र के लक्ष्यो की प्राप्ति हेतू क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतू अधिकारियो को निर्देशित किया। बैठक में उप निदेशक उद्यान द्वारा कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस, कोल्ड रूम, रेफ्रिजरेटेड ट्रासंपोर्ट व्हीकल पर अनुदान हेतू कृषकों, उद्यमियों को आ रही समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमानसिंह राठौड ,संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) परेश कुुमार पण्ड्या, कृषि विज्ञान केन्द्र डूंगरपुर डॉ. सी.एम.बलाई, एफपीओ के सीओ गीताराम मीणा एवं रामकेश मीणा, सहायक निदेशक कृषि छिद्दासिंह, विमलेश कालेर, गीता रोत, कृषि अधिकारी उद्यान जीवराम ताबियाड एवं कैलाश चन्द्र मीणा, कृषि अधिकारी (विस्तार) सोनू काला, आत्मा सोहनलाल मीणा एवं प्रगतिशील कृषक सुन्दर लाल पाटीदार एवं रमेश पटेल, उद्यमी रफिक भाई एवं अन्य संबंधित विभगीय अधिकारी गण मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
डूंगरपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


