उसे समय कुछ कांग्रेसी नेताओं के किस-किस सीट पर क्या-क्या समझोते हुये यह
कांग्रेसी नेताओं को भली भंति पता है। परन्तु लोकसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव
में अक्सर परिस्थितियां बदलती रहती हैं। इस बार बठिंडा विधानसभा सीट के
मतदाता स्थानीय निवासी को ही प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। कई कांग्रेसियों
ने सम्पर्क करने पर बताया कि बाहरी प्रत्याशी जीतने के बाद आम लोगों की सुध
नहीं लेता वहीं उनको भी कोई नहीं पूछता। उसका मुख्यालय भी बाहर ही रहता
है। यहां उनके चहेते अपनी मर्जी करते हैं। इस सीट से विधानसभा चुनाव लडऩे
के इच्छुक डा. सतपाल भठेजा का कहना है कि यह हिंदू प्रत्याशी की सीट है
इसलिये यहां से किसी हिंदू स्थानीय व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाया जाना
चाहिये। वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं व हाईकमान के आदेश पर चलेंगे। उनका
कहना है अगर ट्रंप हिंदू कार्ड खेल कर चुनाव जीत सकता है तो कांग्रेस
क्यों नहीं।
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बतायायह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस