Basti: Ashish Shukla Sainik fast unto death continues for the sixth day over seven-point demands-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बस्ती: सात सूत्रीय मांगों को लेकर छठे दिन भी जारी है आशीष शुक्ला सैनिक का आमरण अनशन

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जून 2025 1:49 PM (IST)
बस्ती: सात सूत्रीय मांगों को लेकर छठे दिन भी जारी है आशीष शुक्ला सैनिक का आमरण अनशन
बस्ती। जिले की कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सैनिक आशीष शुक्ला का आमरण अनशन लगातार छठे दिन भी जारी है। जिलाधिकारी कार्यालय के निकट शास्त्री चौक पर चल रहे इस अनशन को बड़ी संख्या में समाजसेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं का समर्थन मिल रहा है। आशीष शुक्ला सैनिक का कहना है कि जब तक उनकी सात सूत्रीय मांगों का निस्तारण नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को किसी भी प्रकार के डर या दबाव में नहीं रोका जाएगा, जिम्मेदार अधिकारियों को मांगे पूरी करनी होंगी। बताया जा रहा है कि लगातार अनशन के कारण उनकी तबीयत भी बिगड़ रही है। बीती रात स्वास्थ्य में गिरावट के बाद पहुंचे चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर चिंता जताई थी।
गौरतलब है कि आशीष शुक्ला सैनिक पिछले 18 वर्षों से भाजपा के साथ जुड़े हैं, बावजूद इसके पार्टी के कोई वरिष्ठ नेता या पदाधिकारी अभी तक अनशन स्थल पर नहीं पहुंचे हैं, जिससे यह मुद्दा चर्चा का विषय बन गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिले में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने के लिए की जा रही इस पहल को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वहीं सत्ता पक्ष के किसी जिम्मेदार प्रतिनिधि का अब तक न पहुंचना भी सवालों के घेरे में है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन न मिलने से अनशन जारी है और लोगों की भीड़ भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement