बारां । प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बारां के कई महकमों में भाजपा का बोर्ड है और भाजपा के नेता कई पदों पर आसीन है लेकिन बारां बिना बीजेपी जिलाध्यक्ष के है। बीते दिनों पूर्व हुए पंचायतराज के चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अधिक तो जीत कर आये लेकिन भाजपा के हाथों से निवाला,कांग्रेस छिनती नजर आई, और भाजपा का ग्राफ गिरता हुआ दिखा । भले ही चाहे बात बारां नगर परिषद की हो या छीपाबड़ौद, अटरू, जैसी जिले की अन्य पंचायत समितियों के प्रधानों के चुनावों की | एेसे में बारां जिले की चारों विधानसभाओं मैं चाहे भले ही चारों भाजपा के विधायक विराजमान हो लेकिन ना तो वो बारां भाजपा को एकजुट कर पाये हैं और ना ही तीन वर्षो बाद भी चारों एक मंच पर नजर आये हैं (मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सभा को छोड़कर ) । वहीं बारां से प्रदेश सरकार में दो मन्त्री तो रखे हैं लेकिन एक मन्त्री पर तो बारां कांग्रेस ने बाहरी होने का आरोप लगा रखा है तो वही दूसरे प्रभारी मन्त्री पर अधिकारियों की बैठक लेकर और फीता काटकर रफूचक्कर होने का आरोप लगा रहता है।
यह भी पढ़े :राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तारयह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया