Banker will join the general strike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2 सितम्बर की आम हडताल में शामिल होगें बैंककर्मी

khaskhabar.com: बुधवार, 31 अगस्त 2016 9:01 PM (IST)
2 सितम्बर की आम हडताल में शामिल होगें बैंककर्मी
जयपुर। देश के केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के साथ मिलकर देश के लगभग दस लाख बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी भी 2 सितम्बर को बैंकों में चक्का जाम हडताल करके केन्द्र की जन एवं श्रम विरोधी नीतियो के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करायेगें। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा ने बताया कि केन्द्र सरकार देष के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों और प्रमुखत: बैंकों को पहले विलय और बाद में येन केन प्रकारेण पूंजीपति घरानों को सौंपकर उनका निजीकरण करने की साजिष रच रही है, जो देष की जनता और अर्थव्यवस्था के हित में कतई नहीं है। इस साजिश की भेंट राजस्थान का एक मात्र लोकप्रिय बैंक स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर चढ गया है, जिसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अन्य सहयोगी बैंकों के साथ विलय किये जाने का निर्णय लिया जा चुका है जिसका तात्पर्य है एसबीबीजे जो राजस्थान के जन जन का बैंक है का बन्द हो जाना। ऐसी निरंकुषता के खिलाफ सिर्फ कर्मचारी आंदोलन की नहीं अपितु जन आन्दोलन की जरुरत है, और इस दिषा में देष के समस्त केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के आव्हान पर 15 करोड आम मजदूर 2 सितम्बर को केन्द्र की प्रतिगामी नीतियों के विरोध में हडताल पर रहेगा, जिसमें बैंककर्मी अग्रणी भूमिका निभाएगे। इस हडताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक, ग्रामीण तथा सहकारी बैंकों में कार्यरत सफाई कर्मचारी से सहायक महाप्रबन्धक तक शामिल होगें। हडताल में प्रदेश में 3500 षाखाओं के 30000 कर्मचारी व अधिकारी शामिल होंगें।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement