bank did not stop ATM card even after informing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जानकारी देने के बाद भी बैंक ने नहीं किया एटीएम बंद!

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 10:10 AM (IST)
जानकारी देने के बाद भी बैंक ने नहीं किया एटीएम बंद!
झुंझुनूं। खेतड़ीनगर निवासी एक छात्रा ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने, दोषी बैंक कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और उसके रुपए वापस दिलाने की मांग की है। खेतड़ीनगर निवासी छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने बताया कि उसके खाते से 12 अक्टूबर नारनौल रोड बनवास सिंघाना बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा एटीएम पर एटीएम कार्ड बदल कर 46 हजार 500 रुपए निकलने का मैसेज प्राप्त हुआ। उन्होंने तुरंत एटीएम कार्ड देखा तो उसका कार्ड बदला हुआ मिला। उसने एटीएम बंद कराया लेकिन, इसके बावजूद उसके खाते से रुपए निकलते रहे। उसके खाते से 46 हजार 500 रुपए नकद निकाल लिए तथा सात हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। जिसके खाते में रुपए ट्रांसफर किए उनका नाम दशरथसिंह निवासी चूरू है। पुलिस थाना खेतड़ी ने आरोपी की फुटेज सीसीटीवी से प्राप्त की गई है। साथ ही बताया कि उसके पिताजी की मृत्यु 17 वर्ष पूर्व हो चुकी है। घर में एक छोटा भाई है, वह खुद भी पढ़ाई कर रही है। उसका कमाई का कोई और जरिया नहीं है। ज्ञापन में मांग की है कि आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई कर उसके रुपए दिलाने में मदद करें। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement