Bank ATM will equiped with biometric system-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब ATM से बगैर पिन और पासवर्ड के ही निकलेंगे पैसे

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 11:27 AM (IST)
अब ATM से बगैर पिन और पासवर्ड के ही निकलेंगे पैसे
वाराणसी। अब एटीएम से रुपये निकालने के लिए आपको पासवर्ड और पिन की जरूरत नहीं पड़ेगी। एटीएम से रुपये निकालने के लिए डेबिट कार्ड का तो प्रयोग होगा लेकिन पासवर्ड की जगह हाथों की उंगलियां और अंगूठे ही आपकी पहचान होंगे। बैंकों में खाताधारकों के आधार नंबरों को लिंक करने यानि डाटाबेस बनाने का काम चल रहा है और अगले माह से कुछ एटीएम में यह सेवा शुरू हो जाएगी। बायोमीट्रिक उपकरण लगने से एटीएम से नगद निकासी के दौरान धोखाधड़ी की शिकायतों से बचा जा सकेगा। एटीएम में आए दिन दूसरे खाताधारकों के पासवर्ड या पिन चोरी होने के मामले आते हैं। आधार कार्ड बनवाते समय व्यक्ति के हाथों की चार उंगलियों और अंगूठों के निशान लिए जाते हैं। एटीएम से रुपये निकालने में इनमें से किसी एक का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

[@ पुल नहीं तो वोट नहीं, 2 दर्जन गांव के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का एेलान ]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement