Banjar Depot HRTC will open soon: Karan Singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंजार में जल्द खुलेगा एचआरटीसी के सब डिपो: कर्ण सिंह

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 5:51 PM (IST)
बंजार में जल्द खुलेगा एचआरटीसी के सब डिपो: कर्ण सिंह
कुल्लू । हिमाचल प्रदेश के आयुर्वेद व सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा कि बंजार में जल्द ही एचआरटीसी के सब डिपो शीघ्र ही कार्य करना आरंभ कर देगा। जिससे लोगों को बसों व आवाजाही की कोई परेशानी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल योजना एवं सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। बुधवार को देर सांय बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खाड़ागाड़ पंचायत में 2.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित घियागी-सजवाड़ संपर्क सड़क का विधिवत उदघाटन करने के उपरांत में सजवाड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में गत साढ़े तीन वर्षों के दौरान सभी क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान गाड़ागुशैणी व सैंज में डिग्री कालेज खोला गया है तथा लारजी में अग्निशमन केंद्र की स्थापना, बंजार में नेशनल हाईवे का कार्यालय खोला गया है।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement