Ballia: 5 Criminals Arrested in Police Encounter, Two Injured by Gunfire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 16, 2026 7:42 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बलिया: पुलिस मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 26 दिसम्बर 2025 2:34 PM (IST)
बलिया: पुलिस मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार, दो गोली लगने से घायल
बलिया । उत्तर प्रदेश में बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में हत्या के पांच आरोपियों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई, जिनमें से दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों से एक असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पूछताछ में घायल बदमाशों ने बताया कि इन्हीं लोगों ने रसड़ा थाना क्षेत्र के राघोपुर चट्टी पर संतोष सिंह नाम के व्यक्ति की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुडेरा रोड पर कटुहारा पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया जा रहा था, तभी उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें मंजीत सिंह और संदीप सिंह उर्फ गोलू घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने दौड़कर तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया।
इस मामले में सभी पांच गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह मुठभेड़ और गिरफ्तारी क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बलिया पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी पांचों अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है और सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल ऑपरेशन के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित कड़ियों और साजिशों की भी बारीकी से जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान काफी दिनों से चल रही थी और मुखबिर की सूचना पर मुडेरा रोड पर कटुहारा पास चेकिंग अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement