Advertisement
पंजाब में पिछले 1 वर्ष के दौरान नशा करने वालों की गिनती में आई बड़ी कमी: बलबीर सिंह सिद्धू

उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई गई मुहिम के अंतर्गत बरामद की गई नशीली दवाओं में 5,42,425 गोलियां, 57,340 कैप्सूल, 4,654 टीके और 1,190 सिरप ज़ब्त किए गए हैं। फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेशन द्वारा पंजाब के निवासियों को सुरक्षित और प्रभावी दवाएं मुहैया करवाने और राज्य में से नशों की लानत को जड़ से उखाड़ने के लिए अथक यत्न किए जा रहे हैं। इस मुहिम के अंतर्गत विभाग द्वारा ड्रग्गज़ एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 एंड रूल्ज 1945 के उल्लंघन के लिए फर्मों से बड़ी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह सरकार की राज्य में से नशों की कुरीति को जड़ से उखाडऩे की वचनबद्धता का जि़क्र करते स. बलबीर सिंह सिद्धू बताया कि स्टेट एफ.डी.ए. द्वारा राज्य में 8 प्रकार की दवाओं की बिक्री पर पहले ही रोक लगाई गई है। इन नशीले दवाओं में डाईफीनौकरीलेट, डैकस्टरोप्रोपौकसीफीन, कोडीन और इनके साल्ट, बुपरीनौरफिन, पैंटाजोसाईन, निटराजिपम और इसके साल्ट और ट्रामाडोल और टपैंटाडोल को लगभग 90 प्रतिशत लाइसेंस धारक कैमिस्टों को इसका स्टाक रखने और बेचने की मनाही है। केवल अस्पतालों के अंदर और बाहर की कुछ दुकानों को इन दवाओं की बिक्री करने की मंज़ूरी है। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वाले कैमिस्टों के विरुद्ध कार्रवाई करते बड़ी संख्या में ड्रग लाइसेंस मुअत्तल/रद्द किए गए हैं। विभाग ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में दवाओं की दुकानों की गिनती पर काबू रखने के लिए ड्रग पॉलिसी में संशोधन भी किया है।
इस अवसर परबोलते हुए काहन सिंह पन्नू कमिशनर फूड एंड ड्रग ऐडमिनस्ट्रेशन ने कहा कि आदत डालने वाली दवाओं की खरीद, बिक्री और वितरण पर सख्ती से निगरानी को यकीनी बनाने के लिए विभाग द्वारा हिदायतें नियमित की गई हैं जिसके अंतर्गत किसी भी उत्पादक या व्यापारी की तरफ से प्रामाणिक ऑर्डर के बिना खरीददार को दवा सप्लाई करने की मनाही की गई है और इस तरह की किसी भी सप्लाई के लिए प्रमाणित स्रोत जैसे कि चेक, ड्राफ्ट या आर.टी.जी.एस. के द्वारा ही भुगतान करना लाजमी किया गया है। किसी भी ग़ैर प्रमाणित स्रोतों द्वारा की गई अदायगी को सीधे तौर पर ड्रग्गज़ एंड कॉस्मेटिक एक्ट और रूल्ज का उल्लंघन समझा जाएगा। जिसके अधीन लाइसेंस को मुअत्तल या रद्द किया जा सकता है।
गौरतलब है कि नशों के विरुद्ध छेड़ी गई जंग के अंतर्गत राज्य सरकार की तरफ से खरड़ में एक अत्याधुनिक फूड और ड्रग टेस्टिंग लैब स्थापित की गई है जो आधुनिक सहूलतें और पेशेवर स्टाफ से लैस है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


