Advertisement
बब्बर खालसा का आतंकवादी गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब भेजा जाएगा

आईजी असीम अरुण ने बताया कि जसवंत सिंह उर्फ काला पंजाब के मुख्तसर का रहने वाला है। उसे उन्नाव के थाना सोहरामऊ क्षेत्र स्थित भल्ला फार्म हाउस पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि बलवंत सिंह से पूछताछ के आधार पर मिली जानकारी पर एडिशनल एसपी राजेश साहनी के नेतृत्व में एटीएस टीम ने जसवंत सिंह उर्फ काला की गिरफ्तारी की।अब दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पंजाब ट्रांजिट रिमांड पर भेजा जाएगा।
काला के खिलाफ पंजाब सहित अन्य राज्यों कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2016 में थाना हनुमानगढ़ राजस्थान से हत्या, वर्ष 2016 में थाना बाजाखाना जिला फरीदकोट पंजाब में हत्या, वर्ष 2017 में थाना मुकंदपुर नवांशहर पंजाब से समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम एवं शस्त्र अधिनियम का मामला प्रमुख है।
पूछताछ में जसवंत सिंह ने बताया कि 2005 में यह पंजाब के मुख्तसर से आर्म्स एक्ट के तहत और अन्य आरोप में जेल जा चुका है। 2008 में यह दिल्ली के मोदी कलोनी से आर्म्स एक्ट एवं देशद्रोह मामले में जेल जा चुका है।
आईजी एटीएस ने जसवंत सिंह उर्फ काला को गिरफ्तार करने वाली टीम के निरीक्षक अविनाश चंद्र मिश्र, एसआई हिमांशु निगम, एसआई अरविंद सिंह और आरक्षी अरविंद सिंह, जितेंद्र सिंह एवं बालेंद्र सिंह सहित कमांडो दस्ते को पुरस्त करने की घोषणा की है।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उन्नाव
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


