Advertisement
यूपी के कौशांबी से पकड़ा गया बब्बर खालसा आतंकी, ISI से भी जुड़े हैं तार

आतंकी के पास से तीन हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, एक विदेशी पिस्टल समेत दो हथियार बरामद हुए हैं। साथ ही विदेश निर्मित सफेद विस्फोटक भी बरामद किया गया है। इसके अलावा उसके पास से गाजियाबाद के पते का आधार कार्ड और बिना सिम कार्ड वाला एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यूपी विशेष कार्य बल, कानून एवं व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि उसे कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान में सुबह करीब 3:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
यश ने कहा, "गिरफ्तार आतंकवादी बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के जर्मनी स्थित मॉड्यूल के प्रमुख स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजी के लिए काम करता है और पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में है।"
बता दें कि 24 सितंबर 2024 को आतंकी पंजाब पुलिस की हिरासत से फरार हुआ था। यूपी एटीएस और पंजाब पुलिस के इस ज्वाइंट ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
फिलहाल आतंकी से पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कौशाम्बी
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


