Baba Khemdas Seva Samiti opened a library in village Narera Khurd, rural children will get better education facilities-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाबा खेमदास सेवा समिति ने ग्राम नारेड़ा खुर्द में खोली लाइब्रेरी, ग्रामीण बच्चों को मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जून 2025 5:26 PM (IST)
बाबा खेमदास सेवा समिति ने ग्राम नारेड़ा खुर्द में खोली लाइब्रेरी, ग्रामीण बच्चों को मिलेगी शिक्षा की बेहतर सुविधा
बहरोड़। शिक्षा की लौ अब गांव-गांव जल रही है और इसी कड़ी में ग्राम नारेड़ा खुर्द में बाबा खेमदास सेवा समिति द्वारा एक नवीन लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। यह पहल उन ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए संजीवनी सिद्ध होगी, जो संसाधनों के अभाव में अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से वंचित रह जाते थे। लाइब्रेरी का उद्घाटन पारंपरिक विधि-विधान से किया गया। सुबह हवन-यज्ञ के बाद महंत दीप दास जी महाराज और समिति के सदस्यों की उपस्थिति में इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण परिवेश में शिक्षा को समर्पित एक नई शुरुआत देखने को मिली। मुख्य अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता संजय नंबरदार, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि संजीव सरपंच, डॉ. प्रदीप यादव, शिक्षाविद् सुखबीर, गजेंद्र, अशोक शर्मा, विक्रम, कपिल, अभय सिंह यादव, उप सरपंच कृष्ण, राजेन्द्र, श्रीचंद, संजय, धरमपाल कंडक्टर, शीशराम, जीतेन्द्र, परमल सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और समिति के सदस्यों को साधुवाद दिया।
समिति का उद्देश्य : बाबा खेमदास सेवा समिति द्वारा संचालित यह लाइब्रेरी न केवल किताबों तक पहुंच को आसान बनाएगी, बल्कि विद्यार्थियों को शांत और अध्ययन के अनुकूल वातावरण भी प्रदान करेगी। यहाँ स्कूल के बच्चों से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं तक को सुविधा मिलेगी।
स्थानीय सहभागिता और संकल्प : ग्रामीणों ने भी इस पहल में सहयोग का संकल्प लिया है। ग्रामीणों का मानना है कि शिक्षा के इस केंद्र से आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन मिलेगा और गांव की तस्वीर बदलेगी।
उम्मीद की एक खिड़की : शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं, और यह लाइब्रेरी न केवल किताबों का संग्रह है, बल्कि एक उम्मीद की खिड़की है, जहाँ से नारेड़ा खुर्द के बच्चे भविष्य के सपनों को देख सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement