Awareness program organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

khaskhabar.com: सोमवार, 09 सितम्बर 2024 6:00 PM (IST)
जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सिरसा। सी एम के नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा प्राचार्या डॉ रंजना ग्रोवर की अध्यक्षता में सरकारी नौकरियों संबंधी जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ अनु कथूरिया ने बताया कि डी फैक्टो संस्थान सिरसा के निदेशक मि. रमन सोनी ने इस अवसर पर मुख्य वक्ता के तौर पर विद्यार्थियों को बैंकिंग व एस एस सी के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की सह - संयोजिका व वाणिज्य विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर संगीता नंदा ने मुख्य वक्ता का औपचारिक स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मि. रमन सोनी ने बताया कि देश के अधिकांश युवा स्नातक के बाद रोजगार के लिए विभिन्न अवसरों की तलाश करते हैं। यूपीएससी, एसएससी, आरआरबी, बैंकों जैसे विभिन्न निकायों द्वारा समय समय पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जो नए स्नातक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान करती हैं। ऐसे युवाओं को उनके लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए डी- फैक्टो एक बेहतरीन संस्थान है जिसमें कोचिंग प्राप्त करके हजारों युवा अपने सपनों को साकार कर चुके हैं। इस मौके पर प्राचार्या द्वारा मि. रमन सोनी व उनकी टीम को सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्या ने विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न अवसरों को प्राप्त करने के उद्देश्य से उचित मार्गदर्शन का चुनाव करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में मि. सोनी ने विद्यार्थियों के करियर संबंधी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। इस मौके पर डॉ अनु कथूरिया ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अंशु उप्पल, बबीता मल्होत्रा, डॉ मंजू देवी, डॉ दीपिका शर्मा व डॉ सरोज गोयल भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement